दिग्गज अभिनेत्री रेखा 70 वर्ष की उम्र में भी काफी सक्रिय हैं। आज भी उनकी खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। रेखा ने एक समय पर सिनेमा पर राज किया है। हिंदी सिनेमा के कई सितारे उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हाल ही में, शबाना आज़मी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेखा ने शिरकत की। रेखा के अलावा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, फराह खान और उर्मिला मातोंडकर सहित कई अन्य सितारों को भी देखा गया। लेकिन रेखा के डांस ने सबका ध्यान खींचा।
दरअसल, रेखा, शबाना, विद्या, माधुरी और उर्मिला मातोंडकर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 5-5 दिग्गज अभिनेत्रियों को एक साथ नाचते देख हर प्रशंसक खुशी से झूम उठा। सभी ने फिल्म ‘परिणीता’ के ‘कैसी पहेली ज़िंदगानी’ गाने पर डांस किया, यह गाना विद्या बालन और रेखा पर फिल्माया गया था और काफी लोकप्रिय भी हुआ था।
रेखा ने मंच पर केंद्र में अपनी जगह बनाई और gracefully perform किया। माधुरी, उर्मिला, विद्या और शबाना भी उनका साथ दे रही थीं। जब सभी ने नाचना शुरू किया तो माहौल देखने लायक था। रेखा की एनर्जी ने सभी को प्रभावित किया। यह शाम फैशन और डांस दोनों के लिए यादगार रही।
रेखा ने सफेद रंग के स्टाइलिश लुक में विंटेज ग्लैमर बिखेरा, जिसमें एक स्टाइलिश कोट, टर्बन स्टाइल हेडगियर, बड़े सनग्लासेस और गोल्ड ज्वेलरी शामिल थे। विद्या बालन टेक्सचर्ड डिटेलिंग वाले फुल-लेंथ ग्रे गाउन में खूबसूरत लग रही थीं, जो उनके सहज स्टाइल को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। माधुरी दीक्षित ने लाल रंग का आउटफिट और नीले रंग का प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था। उर्मिला मातोंडकर सुनहरे और काले रंग के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। इन सभी ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी, और सभी ने खूब तालियां बजाईं।






