70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं, और बॉलीवुड के बादशाह शाहिरुख़ खान ने अपनी परफॉरमेंस के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले SRK, रात 3 बजे भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए अपने हिट गानों के हुक स्टेप्स की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आए। इस दौरान, जब उनके फैंस को उनके आने की खबर हुई, तो वे वेन्यू के बाहर जमा हो गए।
वायरल हो रहे वीडियो में, किंग खान को अपने सिग्नेचर डांस मूव्स का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। सुबह के इन शुरुआती घंटों में भी उनकी एनर्जी और परफेक्शन कमाल की थी। SRK इस बार करण जौहर के साथ मिलकर 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करते नज़र आएंगे, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।
शाहिरुख़ खान का फिल्मफेयर के साथ पुराना नाता रहा है। 1999 में ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतते हुए उन्होंने यश जौहर और हीरू जौहर का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने दिवंगत निर्माता की उस सलाह को भी याद किया था जिसमें हार न मानने की बात कही गई थी।
इस साल 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के EKA एरेना में होगा। ‘लापता लेडीज’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में इस बार नॉमिनेशन में छाई हुई हैं। ‘लापता लेडीज’ को 24 और ‘स्त्री 2’ को 14 नॉमिनेशन मिले हैं। अवार्ड्स की रात अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे स्टार्स की परफॉरमेंस से भी सजेगी।