हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान अब दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख पहली बार बिलेनियर बने हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12490 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान की संपत्ति 780 मिलियन डॉलर यानी करीब 7300 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब है कि सिर्फ एक साल में ही शाहरुख की दौलत 1 बिलियन डॉलर से अधिक बढ़ गई। हाल ही में, शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, वह अपने बेटे आर्यन की पहली डेब्यू सीरीज की सफलता का भी जश्न मना रहे हैं। पिछले साल शाहरुख खान की नेटवर्थ लगभग 7300 करोड़ रुपये थी, जो इस साल 12490 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस प्रकार, किंग खान की नेटवर्थ में लगभग 5190 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, इस दौरान किंग खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। शाहरुख आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे, जो दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ डिजास्टर साबित हुई थी, जिसके बाद करीब पांच साल तक शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई। लेकिन 2023 में शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। उनकी फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में 1055 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, ‘जवान’ ने 1160 करोड़ रुपये कमाए और ‘डंकी’ ने दुनियाभर में 454 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शाहरुख खान एक ग्लोबल आइकॉन हैं और उनकी कमाई कई क्षेत्रों से होती है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा स्रोत फिल्में हैं। वह प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के भी मालिक हैं, जिसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। इसके अलावा, वह विज्ञापनों से भी करोड़ों कमाते हैं। शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं, साथ ही अबू धाबी नाइट राइडर्स, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के भी को-ओनर हैं। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू 109 मिलियन डॉलर (966 करोड़ रुपये से अधिक) आंकी गई थी। शाहरुख की संपत्ति में रियल एस्टेट निवेश का भी योगदान है। मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख के घर ‘मन्नत’ की कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है। उनके पास लंदन के पार्क लेन में अपार्टमेंट, बेवर्ली हिल्स में विला, दिल्ली में प्रॉपर्टी और अलीबाग में फार्म हाउस भी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दुबई में भी घर खरीदा है।
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
-Advertisement-

शाहरुख खान की संपत्ति में जबरदस्त उछाल: एक साल में कमाए हज़ारों करोड़, जानिए कमाई के स्रोत
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.