अभिनेत्री सोहा अली खान बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। वह एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी और एक्टर सैफ अली खान की छोटी बहन हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सोहा ने हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में ‘रंग दे बसंती’ और ‘तुम मिले’ शामिल हैं। सोहा ने साल 2004 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ थी, जिसमें वो शाहिद कपूर के ऑपोजिट नजर आईं थीं। सोहा ने द ब्रिटिश स्कूल, नई दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का रुख किया था। ऑक्सफोर्ड के बैलिओल कॉलेज में उन्होंने मॉर्डन हिस्ट्री की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री भी हासिल की। सोहा ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले फोर्ड फेडरेशन और सिटी बैंक में काम किया था। इसके बाद उन्होंने मां और भाई की राह यानी एक्टिंग में करियर बनाया। सोहा ने ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ नाम की किताब लिखी है। किताब 2017 में प्रकाशित हुई थी। सोहा अली खान एक फिटनेस फ्रीक हैं और एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करती हैं। वो अक्सर अपने योग सेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से 25 जनवरी 2015 को मुंबई में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है।
-Advertisement-

सोहा अली खान का जन्मदिन: बॉलीवुड में आने से पहले क्या करती थीं?
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.