बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर फिटनेस के मामले में कई बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वाणी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसक उनके ग्लैमरस अंदाज के दीवाने हैं। 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में जन्मीं वाणी कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वाणी ने टूरिज्म विषय से स्नातक किया है। वाणी ने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में नौकरी भी की है। बाद में वाणी ने एलीट मॉडल मैनेजमेंट भी ज्वाइन किया। वाणी की पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (2013) थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे और वाणी सेकेंड लीड एक्ट्रेस थीं। वह फिल्म हिट हुई और इसके बाद वाणी ने यशराज फिल्म्स की कई फिल्मों में काम किया। वाणी ने यशराज फिल्म्स के साथ ‘बेफिक्रे’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में कीं। इसके अलावा वाणी ने चंडीगढ़ करे आशिकी, रेड 2, खेल खेल में और शमशेरा जैसी फिल्में की हैं। वाणी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां उन्हें 8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वाणी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और प्रशंसक उनके पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। 2013 में द टाइम्स ऑफ इंडिया ने वाणी कपूर को मोस्ट प्रोमिसिंग फीमेल न्यूकमर के टाइटल से नवाजा था। वहीं 2016 में वाणी को गूगल ने मोस्ट ट्रेंडिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा था। 2019 में वाणी ने फैशन डिजाइनर निकिता टंडन के लिए रैंप वॉक किया था जो उस समय काफी चर्चा में रहा। वाणी ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी किए हैं और अभी भी वो किसी ना किसी टीवी एड में दिख जाती हैं। फिल्मों के अलावा भी वाणी अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। जैसे 2017 में उनका एक म्यूजिक एल्बम ‘मैं यार मनाना नई’ रिलीज हुआ था। वहीं इसी साल वाणी कपूर की सीरीज मंडला मर्डर्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
वाणी कपूर: जन्मदिन विशेष
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.