भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी की, लेकिन आज भी वे सिंगल लाइफ जी रही हैं। कुछ का तलाक हो गया, तो कुछ की अपने जीवनसाथी के साथ नहीं बनती, लेकिन मोनालिसा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी शादी को लगभग 8 साल हो गए हैं, लेकिन उनके बीच का प्यार आज भी बरकरार है। मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी भोजपुरी जगत में जानी जाती है। विक्रांत बेहद हैंडसम हैं और मोनालिसा भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं।
विक्रांत सिंह राजपूत का जन्म 29 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘दूल्हा अलबेला’ से अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत की, हालांकि इसमें उनका छोटा सा रोल था। कई सालों तक उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म ‘मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी’ (2015) थी, जिसमें मोनालिसा पहली बार उनके साथ नजर आई थीं।
विक्रांत सिंह राजपूत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे गांव में रहते थे, तो लोग उन्हें हीरो बनने के लिए कहते थे क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी वैसी ही थी। पहले तो विक्रांत ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया।
उन्होंने यहां काफी संघर्ष किया, लेकिन बाद में छोटे-मोटे काम मिलने लगे। मोनालिसा 2015 के आसपास फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस बन चुकी थीं और उनके साथ रिलेशनशिप में आने के बाद विक्रांत की भी चर्चा होने लगी। बिग बॉस सीजन 10 में दोनों को बुलाया गया, जिसने विक्रांत के करियर को नई उड़ान दी। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद दोनों ने शादी की और विक्रांत को बैक टू बैक कई भोजपुरी फिल्में मिलीं। विक्रांत ने कुछ हिंदी वेब सीरीज और टीवी सीरियल में भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर विक्रांत काफी सक्रिय रहते हैं, जहां उनके लगभग ढाई लाख फॉलोअर्स हैं।
मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई और यहीं उनकी दोस्ती हुई। एक-डेढ़ साल के रिलेशनशिप के बाद मोनालिसा ने विक्रांत से शादी कर ली। 2017 में उनकी शादी हुई और आज भी यह एक आदर्श जोड़ा माने जाते हैं।
मोनालिसा विक्रांत से उम्र में करीब 4 साल बड़ी हैं, लेकिन इसे देखकर इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सोशल मीडिया पर मोनालिसा विक्रांत के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने साथ में ‘नथुआ पे गोली मारे 2’, ‘सैयां तूफानी’, ‘पाकिस्तान में जय श्री राम’ और ‘प्रेमलीला’ जैसी फिल्में की हैं।