90 के दशक में सलमान खान और माधुरी दीक्षित दोनों ही दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। एक बार, दोनों को एक फिल्म ऑफर हुई जिसके लिए वे सहमत भी हो गए थे, लेकिन फिर निर्देशक ने स्टारडम के चलते उनकी जगह दो नए कलाकारों को मौका दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
यह फिल्म थी 1997 में रिलीज हुई ‘परदेस’, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री ने भी प्रमुख किरदार निभाए। फिल्म में अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे शानदार कलाकार भी थे। ‘परदेस’ महिमा और अपूर्व दोनों की पहली फिल्म थी।
मेकर्स की पहली पसंद सलमान और माधुरी थे, और लगभग उनका नाम तय भी हो गया था। लेकिन अचानक, निर्देशक सुभाष घई ने स्टार कास्ट बदलने का फैसला किया और अपूर्वा-महिमा को मौका दिया। महिमा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पिछली फिल्म ‘त्रिमूर्ति’ के फ्लॉप होने के बाद उन पर दबाव था। उन्हें लगा कि बड़ी स्टार कास्ट होने से फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है, लेकिन उन्होंने महिमा और अपूर्वा को चुना ताकि लोग कहानी पर ध्यान दें।
सुभाष घई की ‘परदेस’ पहली फिल्म थी जो विदेश में शूट हुई। फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे, जिसके लिए उन्होंने संगीत निर्देशकों नदीम और श्रवण को दो कारें गिफ्ट कीं।