बिहार आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोणों को अपनाकर अपने कृषि परिदृश्य को तेजी से बदल रहा है। राज्य में केले के उत्पादन में वृद्धि इस परिवर्तन का प्रमाण है। पिछले दो दशकों में बिहार में केले का उत्पादन तीन गुना से अधिक बढ़ा है। यह वृद्धि बिहार सरकार के प्रयासों और किसानों की कड़ी मेहनत का सीधा परिणाम है, जो राज्य की कृषि नीतियों और नवीन तकनीकों को दर्शाता है। 2004-05 में कुल केले का उत्पादन 5.45 लाख मीट्रिक टन था, और 2022-23 तक यह आंकड़ा बढ़कर 19.68 लाख मीट्रिक टन हो गया।