बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बर्खास्त किए गए विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य सचिव से ऐसी कोई बैठक नहीं हुई जिसमें हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी हो। विभाग ने इसे भ्रामक और असत्य खबर बताया है। विभाग के अनुसार, मुख्य सचिव कुछ विधायकों से मुलाकात कर रहे थे, जिसमें एक विधायक के साथ एक संघ का व्यक्ति भी गया था। उस व्यक्ति ने व्यक्तिगत रूप से संविदा कर्मियों की हड़ताल का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से उन्हें बताया कि विभाग द्वारा जो निर्णय लिया गया है, वही मान्य होगा।






