अरवल के विधायक महानंद सिंह को 24 साल पुराने मामले में जेल भेजा गया है। जहानाबाद की सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वर्तमान विधायक की विधायकी पर भी खतरे की आशंका है। SDJM मनीष कुमार की अदालत ने उन्हें मंडल कारा काको भेजने का आदेश दिया। यह मामला 2001 का है, जब विधायक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा था। भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम किया गया था। कोर्ट में पेश न होने के कारण उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। अब, सोमवार को कोर्ट में पेश होने पर उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई बुधवार को होगी।







