बिहार के लोगों को दो अमृत भारत और एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से इन ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और बिहार से दक्षिण भारत और पंजाब तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रेलवे ने ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी है। ये ट्रेनें अल्ट्रा-मॉडर्न कोच, बेहतर सीटिंग व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए सुविधाओं से लैस हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। इनमें जोगबनी-इरोड और सहरसा-छेहरटा, अमृतसर के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेनें और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे। इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग स्टेशनों से किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट से होते हुए अमृतसर के पास छेहरटा तक जाएगी, जो बिहार को पंजाब से जोड़ेगी। यह ट्रेन 15 सितंबर से शुरू होगी। 05531 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत सहरसा से 3:30 बजे खुलेगी और 17 सितंबर को रात 2:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी।
इस दौरान, सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन 4:00 बजे सुपौल, 4:40 बजे सरायगढ़, 5:15 बजे निर्मली, 6:05 बजे झंझारपुर, 6:35 बजे सकरी, 7:25 बजे सिहो, 8:45 बजे सीतामढ़ी, 10:25 बजे रक्सौल, 11:35 बजे नरकटियागंज सहित सभी स्टेशनों पर रुकते हुए छेहरटा पहुंचेगी।
इसी के साथ, जोगबनी-इरोड अमृत भारत ट्रेन-06602 पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर और काटपाडी से होते हुए इरोड (तमिलनाडु) पहुंचेगी। यह ट्रेन बिहार को तमिलनाडु से जोड़ेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन भी 15 सितंबर को जोगबनी से 3:30 बजे होगा, जिसके बाद यह 3:44 बजे फारबिसगंज, 11:45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 12:02 बजे सोनपुर, 12:50 बजे पाटलिपुत्र, 1:13 बजे दानापुर, 1:43 बजे आरा, 2:31 बजे बक्सर और 5:15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18 सितंबर को 5:20 बजे ईरोड पहुंचेगी।
वहीं, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत-02631 ट्रेन फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर से गुजरकर दानापुर जाएगी। वंदे भारत बिहार के अंदर ही चलेगी। इसका उद्घाटन भी 15 सितंबर को होगा। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल- 02631 15 सितंबर को 3:30 बजे फारबिसगंज से चलेगी और 11:40 बजे दानापुर पहुंचेगी।
15 सितंबर को जोगबनी-दानापुर वंदे भारत फारबिसगंज से 3:30 बजे चलेगी। इसके बाद यह 3:55 बजे अररिया कोर्ट, 4:50 बजे पूर्णिया, 5:26 बजे बनमनखी, 5:53 बजे दौरम मधेपुरा, 6:20 बजे सहरसा, 7:13 बजे खगड़िया, 7:36 बजे सलौना, 7:50 बजे हसनपुर रोड, 8:26 बजे समस्तीपुर, 9:05 बजे मुजफ्फरपुर, 9:50 बजे हाजीपुर और 11:40 बजे दानापुर पहुंचेगी।