बिहार में एक आशा कार्यकर्ता पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिला से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। यह घटना कटिहार जिले के फलका प्रखंड के मघेली पंचायत के धनेठा गांव की है, जहां आशा कार्यकर्ता पूनम देवी ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिला से 1200 रुपये की मांग की। पीड़ित महिला पिछले चार वर्षों से प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश कर रही है। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि ‘ऊपर तक’ सभी को पैसा देना पड़ता है तभी काम हो पाएगा। इससे पहले भी बिहार में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।






