दिल्ली में बारिश का दौर थम गया है और अब अगले पांच दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है।