
आज शाम देशभर में दशहरे के अवसर पर रावण का दहन किया गया। जम्मू, दिल्ली और पटना सहित कई शहरों में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीधार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में रावण के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से जलाने के लिए तीर चलाया। दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद, दशहरा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह था। रावण दहन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोग छातों और रेनकोट के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है। जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।”
परेड ग्राउंड की रामलीला में पहुंचीं सोनिया गांधी
राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। इसमें पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए। लाल किले के परेड ग्राउंड में आयोजित नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में 50 फीट का रावण और 45-45 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले लगाए गए थे। इस रामलीला में सोनिया गांधी रावण दहन करने पहुंचीं।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu watches the burning of effigies, as she attends the #VijayaDashami festivities organised by Shri Dharmic Leela Committee.
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/0tNQrsVxRm
— ANI (@ANI) October 2, 2025
खबर अपडेट की जा रही है.