कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में SIR प्रक्रिया के खिलाफ ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। मंगलवार (26 अगस्त) को हरतालिका तीज के दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस यात्रा में शामिल हुए। प्रियंका गांधी इस यात्रा में दो दिन रहेंगी और गणेश चतुर्थी के दिन मां जानकी की धरती सीतामढ़ी में भी यात्रा में शामिल होंगी। सूत्रों के अनुसार, राहुल और प्रियंका मां जानकी के मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों, रूट और प्रशासन से अनुमति के बिना अभी तक इसको लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा नौवें दिन के ब्रेक के बाद सुपौल से मधुबनी की ओर रवाना हुई। इस दौरान राहुल-तेजस्वी के साथ जीप पर प्रियंका गांधी भी नजर आईं। यह पहला मौका था जब प्रियंका इस यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रियंका ने खास दिनों को चुना, जिसमें हरतालिका तीज भी शामिल था। रास्ते में बिहार में खासकर महिलाओं के इस त्योहार की झलक देखने को मिली। कैंप में प्रियंका ने महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। यात्रा के दूसरे दिन यानी गणेश चतुर्थी को यात्रा सीतामढ़ी, मां जानकी की धरती पर प्रवेश करेगी। कांग्रेस के रणनीतिकार इस कोशिश में हैं कि राहुल, प्रियंका, तेजस्वी मां जानकी के मंदिर के दर्शन कर सकें। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के त्योहार का मौका चुना है, वो खुद भी एक नारी शक्ति हैं और बिहार की महिलाओं से संवाद भी कर रही हैं। राहुल और प्रियंका मां जानकी के मंदिर दर्शन करना चाहते हैं। यात्रा में कार्यकर्ताओं, नेताओं और लोगों की भीड़ के चलते सुरक्षा और रूट तय करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सुरक्षा कारणों से मंदिर जाना अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। गांधी परिवार के अयोध्या राम मंदिर नहीं जाने के मुद्दे को बीजेपी ने उठाया था, जिसपर कांग्रेस ने जवाब दिया था।
प्रियंका गांधी ने बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा में भाग लिया
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.