
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा 12वें दिन सीतामढ़ी पहुंची। राहुल गांधी वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। सीतामढ़ी पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक सभा को भी संबोधित किया। गुरुवार सुबह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मां जानकी मंदिर में दर्शन करेंगे। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावेरु ने इसकी पुष्टि की है। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी, जिसमें कई महागठबंधन के नेता शामिल हैं। बुधवार को यह यात्रा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंची, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा और एमके स्टालिन भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह छह महीने में साबित कर देंगे कि भाजपा चुनाव चुरा रही है।






