टीवी9 डिजिटल बिहार बैठक में आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने भाग लिया। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर बात की। सुधाकर सिंह ने कहा कि सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र का संकट है। बिहार हमेशा चुनाव के मूड में रहता है। उन्होंने 2020 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हम कुछ सीटों और वोटों से पीछे रह गए थे। उन्होंने वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार भी चुनाव आयोग ने एक नई साजिश रची है। वोटर लिस्ट में कौन होगा, कौन नहीं, यह आज तक पता नहीं है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। 2020 के चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम 1-2 प्रतिशत से चुनाव हारते या जीतते हैं। इसलिए, बीजेपी लगातार सर्वे एजेंसियों से अध्ययन करवा रही है कि कितने प्रतिशत वोट शेयर को मैनेज करके चुनाव जीता जा सकता है। अब, वे SIR में 20 प्रतिशत वोट काटना चाहते थे। चुनाव आयोग ने खुद कहा था कि वे बिहार की मतदाता सूची से 20 प्रतिशत लोगों को हटाना चाहते थे। अभी यह 8 प्रतिशत पर रुका हुआ है। वोटर लिस्ट रीविजन में आधार कार्ड के बारे में उन्होंने कहा, चुनाव आयोग के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि मतदाता सूची में आधार कार्ड का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता।
सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र का संकट: आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.