हॉकी के प्रति जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। 17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा की यात्रा के बाद आज सुबह वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर और बक्सर के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा निकली। वैशाली पहुंचने पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। एन एन कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने फूल माला के साथ ट्रॉफी और यात्रा में गए खिलाडियों का भव्य स्वागत किया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। सभी ने खेल के रंग बिहार के संग नारे के साथ सभी को प्रोत्साहित किया। यात्रा के भोजपुर पहुंचने पर जिला खेल कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार, क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा और विजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस जिले में भी जा रही है उसका भव्य स्वागत किया जा रहा है और युवाओं और खिलाड़ियों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक है। बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी।
-Advertisement-

वैशाली में ट्रॉफी गौरव यात्रा का आगमन: बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.