दिल्ली में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब उसका पति और बेटी मौजूद थे। चौंकाने वाली बात यह है कि पति ने आत्महत्या का वीडियो बनाया, पत्नी को फांसी लगाने के लिए उकसाया और बेटी के रोने पर उसे चुप रहने के लिए डांटा। महिला बिहार के भागलपुर की रहने वाली थी और पति के साथ दिल्ली में रहती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया। उसने एक फाइनेंस कंपनी से चार लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।







