रायपुर में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं अब समाप्त हो गई हैं, क्योंकि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने भी पत्र जारी कर मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि की है। तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसके लिए राजभवन की ओर से विधायकों को फोन आ चुका है। सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जहां तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके बाद सीएम साय के मंत्रिमंडल में कुल 13 मंत्री हो जाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रामेन डेका से भी मुलाकात की थी। रायपुर के राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, 10:30 बजे राज्यपाल रामेन डेका नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में तीन नई कारें भी तैयार हो चुकी हैं, जहां मंत्री बनने के बाद तीनों कारों को विधायकों को सौंप दिया जाएगा। मंगलवार को राज्यपाल रामेन डेका रायपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। राज्यपाल ने कहा था कि कुछ तो होने वाला है, बस इतनी जानकारी मैं आपको दे रहा हूं। राज्यपाल के इस बयान के बाद से ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थीं।
-Advertisement-

छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल विस्तार: तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.