जशपुर, छत्तीसगढ़ में एक हृदय विदारक घटना में, गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। यह हादसा बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूड़ांड़ गांव में हुआ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जुरूड़ांड़ के लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद नाचते-गाते लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।