रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सामुदायिक समरसता को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में, 166 महतारी सदनों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इनमें से तीन महतारी सदन मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश के अनुसार, प्रत्येक महतारी सदन 2500 वर्ग फुट में बनेगा। इनमें कमरे, बरामदे, हॉल, किचन, स्टोररूम, पेयजल के लिए ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को पहले चरण में महतारी सदन की स्वीकृति देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। मंत्री जायसवाल ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।
छत्तीसगढ़ में 166 महतारी सदनों का निर्माण: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.