छत्तीसगढ़ के रायपुर के जागृति नगर में एक महिला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर इस गुत्थी को सुलझा लिया है कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके पिता और बेटे ने मिलकर उसकी हत्या की थी। फिर उन्होंने शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतक महिला की पहचान कांति साहू के रूप में हुई है।
19 जनवरी 2024 को महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था। शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर की। रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
जांच के दौरान, महिला के नाखूनों में त्वचा के अंश मिले, जिन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट से पता चला कि यह त्वचा महिला के बेटे और पति की थी। पुलिस ने पति डोमर साही (51) और बेटे धर्म साहू (25) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की बात कबूल की।