मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मिशन अंतरिक्ष’ और ‘प्रोजेक्ट जय विज्ञान’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर रायपुर जिला प्रशासन और ‘इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स फाउंडेशन’ तथा रायपुर जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिनसे बच्चों को अंतरिक्ष से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री साय ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनकी अंतरिक्ष यात्रा के लिए बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को सलाम करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन समझौतों का लक्ष्य स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है, जो हमें सवाल पूछने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘प्रोजेक्ट जय विज्ञान’ के तहत आयोजित कार्यशालाएं, विज्ञान प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं और नवीन परियोजनाएं छात्रों को नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगी।
शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का किया अभिनंदन
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.