रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। आज उनके विदेश दौरे का चौथा दिन है। इस दौरान, वे ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेंगे और 27 अगस्त को दक्षिण कोरिया जाएंगे। 28-29 अगस्त को सियोल में निवेशकों से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले, सीएम साय ने जापान की राजधानी टोक्यो में जेट्रो (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) के अधिकारियों, नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक की। उन्होंने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की विशाल संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने जेट्रो को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।