बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक, संस्कार, भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह, जो कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे थे, भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। वह नवरात्र और दशहरा के अवसर पर घर आए थे। आज सुबह उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मौके पर मौजूद है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।







