रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत, सात अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया गया है।
यह उल्लेखनीय है कि इन अधिकारियों को कुछ महीने पहले ही पदोन्नत किया गया था और वर्तमान विभागों में नियुक्त किया गया था। अब, प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, उनकी नई पदस्थापना की गई है।
अधिकारियों के तबादले की सूची साप्रवि द्वारा जारी कर दी गई है। मंत्रालय में हुए इस बदलाव को लेकर विभागीय हलकों में चर्चा जोरों पर है।