रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में झंडा फहराएंगे। बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा कवर्धा में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों या उनके गृह जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया है।





