त्योहारी मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए, इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर और दिल्ली के बीच स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से एक अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 26 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
इंडिगो के अनुसार, उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली (DEL) से रायपुर (RPR) के लिए सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में, उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।