रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद और नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली मारे गए हैं। इनमें 1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसी दौरान, नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दर्शाता है कि नक्सलियों की गलत विचारधारा अब कमजोर हो रही है। छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शांति का नया दौर शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, हमें विश्वास है कि मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का लक्ष्य हासिल होगा।
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता: सीएम साय ने जवानों को दी बधाई
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.