रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स का आलीशान बंगला कुर्क किया गया है। भाठागांव में स्थित इस बंगले में दोनों भाइयों का हिस्सा 1500-1500 वर्ग फीट था। SDM रायपुर ने बताया कि CJM के आदेश के बाद प्रशासन ने संपत्ति को कुर्क कर लिया है। अब कोर्ट की अनुमति के बिना घर में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता और न ही संपत्ति बेची जा सकती है। पुलिस ने संपत्ति को कुर्क करने के लिए याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने अंतिम चेतावनी जारी की, जिसके अनुसार 18 अगस्त तक उन्हें कोर्ट में पेश होने का मौका मिला था। इससे पहले, नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था और उसे तोड़ दिया था। दोनों तोमर भाई पिछले दो महीने से फरार हैं।
रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स का बंगला कुर्क
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.