पत्थलगांव के जांजुनवानी प्राथमिक स्कूल की महिला प्राचार्य अंग्नेश मिंज ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। धोखेबाजों ने महिला को झांसा देकर दो दिनों के भीतर 2 लाख 65 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जानकारी के अनुसार, महिला प्राचार्य को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने पूछा कि क्या वह फोन पे का उपयोग करती हैं? महिला ने हां में जवाब दिया, जिसके बाद उनसे खाते का बैलेंस पूछा गया। महिला ने बताया कि उनके खाते में लगभग 3 लाख रुपये हैं। इस पर ठग ने लालच दिया कि अगर वह 3 लाख रुपये भेजेंगी तो बदले में उन्हें 3 लाख 18 हजार रुपये वापस मिलेंगे। ठग के झांसे में आकर महिला ने धीरे-धीरे अपने और अपने फोन पे नंबर से कुल 2 लाख 65 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा करा दिए। जब रुपये वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। महिला शिक्षिका ने पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला प्राचार्य से ₹2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.