बालकोनगर में स्थित बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार अब मरीजों को अत्याधुनिक प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी प्रदान करेंगे। अब चेहरे और शरीर से संबंधित जटिल सर्जरी के लिए आधुनिक सेवाएं बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं। डॉ. कुमार प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने इम्फाल के शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग पूरी की है। छह साल के अनुभव के साथ, उन्हें चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों के उपचार, जैसे कटे होंठ, जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा और दुर्घटना के बाद इलाज और कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल है। बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि नए विशेषज्ञ के जुड़ने से मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। सर्जरी न केवल मनचाहा बदलाव लाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। इस सर्जरी के माध्यम से नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और स्तन को सही आकार दिया जा सकता है। इसके साथ ही, दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों के कारण प्रभावित लोगों को खोए हुए चेहरे के साथ खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस मिल जाता है। बालको अस्पताल का उद्देश्य है कि जिले के लोगों को घर के पास ही सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी भी अंग के ऊतक को लेकर दूसरे अंग को ठीक किया जाता है, जिससे किसी भी महिला या पुरुष के शरीर को आकर्षक और नया रूप दिया जा सकता है। किसी दुर्घटना में अंग क्षतिग्रस्त होने पर यह सर्जरी मददगार साबित होती है। आग और तेजाब से घायल लोगों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी वरदान साबित हुई है। प्लास्टिक सर्जरी का दायरा केवल उपचार तक सीमित नहीं है। आजकल इसका सबसे ज्यादा प्रयोग लोगों द्वारा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, हमारे देश ने प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।
बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा शुरू
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.