-Advertisement-

रायपुर। पदोन्नति के बाद पोस्टिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर बड़ा एक्शन लिया गया है। संयुक्त संचालक ने कांकेर जिले के 94 प्रधान पाठकों की पदोन्नति रद्द कर दी है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर पदोन्नति रद्द करने का आदेश दिया गया है। आरोप है कि इन प्रधान पाठकों की पदस्थापना काउंसलिंग नियमों के खिलाफ की गई थी।
-Advertisement-





