छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और परिवार के सदस्यों ने मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, लवली सिंह और आकाश सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी, जिससे परिवार खुश नहीं था। शादी के बाद भी लवली का उसके पूर्व प्रेमी अभिनव सिंह से संपर्क था, और वह उसका खर्च भी उठाता था। एक दिन लवली के परिजनों और अभिनव ने आकाश को घर बुलाया, जहां उनके बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद, उन्होंने मिलकर आकाश की हत्या कर दी और शव को महासमुंद में फेंक दिया।
इसके बाद, 29 सितंबर 2024 को एक तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसकी पहचान आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
जांच के दौरान पता चला कि लवली पहले अभिनव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, और आकाश और अभिनव दोस्त थे। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने अभिनव और आकाश को घर बुलाया, जहां विवाद हुआ। अभिनव, लवली के पिता, भाई और अन्य लोगों ने मिलकर आकाश की हत्या कर दी। हत्या के बाद लवली, अपने पिता और भाइयों के साथ उत्तर प्रदेश के जालौन चली गई। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।