आई लव मोहम्मद के ट्रेंड के बीच, कांग्रेस पार्टी ने ‘आई लव कॉन्स्टिट्यूशन’ अभियान शुरू किया है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर इस अभियान के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें हैं। यह कदम सोशल मीडिया पर चल रहे विभिन्न रुझानों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद, सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड चले, जिनमें ‘आई लव महादेव’, ‘आई लव महाकाल’, और ‘आई लव राम’ जैसे अभियान शामिल थे। यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ और धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में फैल गया।
कानपुर के रावतपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान ‘आई लव मोहम्मद’ का एक लाइट बोर्ड लगाया गया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह उनकी आस्था का प्रतीक है, जबकि हिंदू पक्ष ने इसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखा।