प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को सिक्किम से गिरफ्तार किया था। जांच में, काले धन को सफेद करने का पूरा खेल सामने आया है।
पता चला है कि केसी वीरेंद्र बेंगलुरु में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने नकद में आए काले धन को सफेद दिखाने के लिए कई फर्जी (शेल) कंपनियां खोली हैं। उनका कैसीनो मुख्य रूप से इस काम के लिए इस्तेमाल होता है।
केसी वीरेंद्र बेनामी कंपनियों और लोगों के नाम पर गाड़ियां और अन्य शौक पूरे करते थे। उनकी गाड़ियों के नंबर अक्सर VIP और फैंसी होते थे। उनकी बड़ी बेटी ने हाल ही में यूके से पढ़ाई पूरी की है।
कांग्रेस एमएलए केसी वीरेंद्र का ऑनलाइन बेटिंग ऐप King567 दुबई से चलता है, जिसका प्रबंधन उनके भतीजे पृथ्वी (केसी नगराज का बेटा) द्वारा किया जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि उनके कैसीनो श्रीलंका, नेपाल और जॉर्जिया जैसे देशों में भी चल रहे हैं, लेकिन किसी और के नाम पर। इन कैसीनो से होने वाला मुनाफा रिकॉर्ड पर नहीं दिखाया जाता है।