प्राचीन मार्शल आर्ट गतका को आधिकारिक तौर पर पायथियन सांस्कृतिक खेलों में शामिल किया गया है। अगले वर्ष मॉस्को में अंतरराष्ट्रीय गतका प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिनमें विभिन्न देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह घोषणा पायथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बीजेन्दर गोयल ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 12वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के दूसरे दिन की। गोयल ने विश्व गतका महासंघ, एशियाई गतका महासंघ और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) को इस प्राचीन मार्शल आर्ट को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए समर्थन देने की बात कही। पायथियन काउंसिल के अध्यक्ष शांतनु अग्रहारी ने भी इस अवसर पर पायथियन खेलों के दृष्टिकोण और महत्व पर प्रकाश डाला।