झारखंड के CM Hemant Soren ने किसानों के हित में एक नई योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लिफ्ट इरिगेशन को बढ़ावा देते हुए पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में 10 फरवरी तक चलने वाले एग्रोटेक किसान मेले के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
प्रशिक्षण हॉल और वनौषधि प्रदर्शनी का शिलान्यास
- मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रशिक्षण हॉल और वनौषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया।
- बिरसा कृषि मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया गया।
- एग्रोटेक किसान मेला में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
झारखंड सरकार की पहल से किसानों को होगा फायदा: CM Hemant Soren
इस नई योजना से किसानों को सिंचाई में आसानी होगी, जिससे उनकी उपज बढ़ेगी। साथ ही, नई तकनीकों और प्रशिक्षण के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।