झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्ध महिला सोना बास्की और उनकी लगभग 20 वर्षीय नातिन सोना मुर्मू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस दौरान घर में मौजूद 6 महीने की बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के समय मृतका सोना मुर्मू अपने पति राजू सोरेन के साथ अपनी नानी के घर पर रह रही थी, जबकि राजू सोरेन किसी काम से बाहर गए हुए थे।
राजू जब घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी और सास को खून से लथपथ पाया। पुलिस को शक है कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। इस घटना से पहले भी दुमका जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।