रांची में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर की कार्य योजना और डिजाइन से संबंधित प्रस्तुति पर पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति देखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हरमू फ्लाईओवर यातायात जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी होती है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और समय बचेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रस्तुति पर चर्चा की और फ्लाईओवर की महत्ता को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द ही एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए डीपीआर तैयार करने और परियोजना को मूर्त रूप देने को कहा। मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का भी निर्देश दिया, जिससे कई सड़कें आपस में जुड़ जाएंगी और आवागमन में सुविधा होगी। करम टोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (4 लेन) परियोजना और प्रस्तावित डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
सीएम ने फ्लाईओवर निर्माण परियोजना की समीक्षा की
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.