झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने युवक के साथ लड़की को देखकर पूछताछ की और अश्लील हरकतें कीं। लड़की के प्रेमी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई और उसे वहां से भगा दिया गया। आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए काठीकुंड क्षेत्र के ही गुमरा पुल के पास गई थी। दोनों बात कर रहे थे, तभी पांच युवकों ने लड़की को अपने कब्जे में लिया और उसके प्रेमी के सामने ही उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। प्रेमी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
काठीकुंड थाना क्षेत्र में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैंगरेप की घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग पीड़िता का प्रेमी एक कोयला ढोने वाले ट्रक में हेल्पर का काम करता है। वह सोमवार की शाम पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा क्षेत्र में स्थित एक कोल माइंस से कोयला लोड कर ट्रक में सवार होकर दुमका जिले में अनलोड करने के लिए आया था।
इसी बीच उसने अपने ट्रक चालक से कहा कि वह काठीकुंड क्षेत्र में ही रुक जाएगा और दुमका से वापसी के दौरान ट्रक पर सवार हो जाएगा। ट्रक के चले जाने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को गुमरा पुल के पास मिलने के लिए बुलाया और दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों को देर रात देखकर पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने पहले प्रेमी युवक के साथ मारपीट की।
मामले की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना की पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।