रांची। झारखंड के राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के लोगों को प्रकृति पर्व करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगलकामना है।”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था को दर्शाता है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें पेड़-पौधों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश देता है।