गुमला, झारखंड: रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की टांगी से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका रायडीह गांव में अपने प्रेमी सुमन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही युवक उसे अपने घर लाया था। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से मन-मुटाव और आपसी विवाद चल रहा था। सोमवार की रात, यह विवाद इतना बढ़ गया कि सुमन ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस भयानक हमले में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका नाबालिग थी और वह गर्भवती भी थी। आरोपी युवक करीब चार महीने पहले ही लड़की के घर छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ गया था और करीब बीस दिनों तक वहीं रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी, 19 वर्षीय सुमन यादव, पिता रुपन यादव, निवासी पुराना रायडीह, थाना रायडीह को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
