रांची: झारखंड में मानसून का मिजाज इस समय काफी अस्थिर बना हुआ है। राजधानी रांची में सोमवार को जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं आज मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। झारखंड में एक बार फिर मानसून की गति तेज होने वाली है।
**6 जिलों में अलर्ट जारी**
आज यानी मंगलवार को झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।
**दोपहर 2 बजे के बाद बदलेगा मौसम**
मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे के बाद मौसम अचानक बदल जाएगा, आसमान में घने बादल छा जाएंगे और जबरदस्त बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।
**साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर**
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसका सीधा असर राज्य के दक्षिणी जिलों पर पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक लगातार भारी बारिश होगी।