रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन को पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपावली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। सदस्यों ने जेसोवा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू शामिल थे।
झारखंड के मुख्यमंत्री को दीपावली मेला में शामिल होने का निमंत्रण
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.