रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेले में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपावली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। जेसोवा के सदस्यों ने सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू शामिल थे।