गिरिडीह, झारखंड: राज्य अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसे रजत जयंती के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर, प्रदेश के हर जिले और प्रखंडों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में, जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज में एक विशेष स्ट्रीट डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11 नवंबर से 16 नवंबर तक चलने वाले उत्सव का हिस्सा है, जिसका शुभारंभ 11 नवंबर को मनरेगा की उपलब्धियों पर चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ था।

12 नवंबर, बुधवार को मिर्जागंज में आयोजित स्ट्रीट डांस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमलजी, वशिष्ठ कुमार सिंह (जेएसपीएलएस), झामुमो जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रणजीत राम, प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, झामुमो एससी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष भोला पासवान, भाजपा नेता अंजन कुमार सिंह, सहदेव महतो (बीपीआरओ), हिमांशु शेखर (जेई), सुधीर कुमार (प्रखंड समन्वयक), नीरज कुमार (प्रखंड समन्वयक) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य ललिता देवी, डब्लू कुमार साव, रितिका कुमारी, देवंती देवी, समाजसेवी सुजीत कुमार साहू, पंचायत सहायक विकास कुमार साहू, रुपेश रजक (बीएफटी), उमेश विश्वकर्मा (लेखा सहायक मनरेगा), दीपशिखा (लेखा सहायक), कंप्यूटर ऑपरेटर, अजय कुमार (बीपीओ), मनीषा टुडू (बीपीओ), ईशा कुमारी, पंचायत सचिव बबीता कुमारी, पंचायत सचिव रोशा किस्कू, कलस्टर कोऑर्डिनेटर और मिर्जागंज की महिला मां सरस्वती आजीविका सखी समूह मंडल की महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही, जिन्होंने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।





