पूर्वी सिंहभूम में डिमना झील में 21 वर्षीय कृष्णा राणा की डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। वह गिरिडीह जिले का निवासी था और अपने नौ दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोस्तों के साथ झील में नहाते समय, वह डूब गया, और समय पर सहायता न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, लगभग नौ युवक, जो सभी बढ़ई का काम करते थे, डिमना झील पहुंचे थे। उनमें से छह युवक पानी में नहाने उतरे। तभी, सबसे अंत में पानी में उतरे कृष्णा राणा अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और बाहर आ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाई। बचाव कार्य करने के बजाय, केवल पूछताछ की गई। काफी देर बाद पहुंचे मछुआरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिमना झील में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद झील क्षेत्र में न तो लाइफगार्ड की व्यवस्था है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। हर हादसे के बाद औपचारिकता निभा दी जाती है, जबकि अगर पुख्ता इंतजाम किए जाएं तो ऐसी कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
झील में डूबने से युवक की मौत
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.