पिपरवार : सीसीएल पिपरवार के निकटवर्ती क्षेत्र बुंडू पंचायत के बटुका गांव में रविवार को लंबे इंतजार के बाद दो पीसीसी पथों का शिलान्यास किया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बटुका से तेतरियाटांड़ और बंदर लौरी से मिदन जोजो हल्दीकोचा तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ डीएमएफटी मद से किया।
लगभग 25 वर्षों के बाद इस क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में अपार हर्ष देखा गया। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक चौधरी ने बताया कि वे पिछले 20 सालों से लगातार इस क्षेत्र में आ-जा रहे हैं और यहां की हर समस्या से वाकिफ हैं। उन्होंने वादा किया कि सभी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे किया जाएगा। गांव वालों ने बताया कि बारिश के मौसम में इन कच्ची सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने और आम लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। अब सड़कों के बनने से बटुका सहित आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शिलान्यास समारोह में पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, बुण्डू पंचायत मुखिया तुलसी तुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह आजसू प्रखंड सचिव मोहन कुमार, नगर अध्यक्ष विनोद सिंह, मदन साहु, दीपक साहु, चतर्भुज शर्मा, नकुल शर्मा, रंजित महतो, चंदन महतो, कृष्णा महतो, उदयनाथ महतो, अशोक महतो, मुकेश चौधरी, कौलेश्वर महतो, फुलदेव महतो, विनोद बिहारी महतो, वासुदेव महतो, मुकुल महतो, विनोद उराँव, बालदेव महतो, महेन्द्र कुमार, नन्दविशोर महतो, कुलदीप महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने विधायक रोशन लाल चौधरी को धन्यवाद दिया और कहा कि ये सड़कें उनके जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।